ब्रजेश पोरवाल-एडीटर &चीफ टाइम्स ऑफ आर्यावर्त 7017774931
भरथना। कस्बा के समसपुर गांव में बुधवार को शराब ठेके की बोतलें फोड़ने के मामले में ठेका संचालक ने 6 नामजद समेत 8-10 अज्ञात महिलाओं व 4- 6 अज्ञात पुरुषों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई। घटना में करीब 2 लाख 80 हजार रुपए का नुकसान बताया गया।
थाना इकदिल के खेड़ापति निवासी ज्ञानेंद्र सिंह खेड़ापति ने प्राथमिक दर्ज कराते हुए बताया कि समसपुर गांव स्थित शराब की दुकान में बीते बुधवार को अप्रैल की सुबह गांव की नामजद तीन महिलाओं व तीन पुरुषों समेत अज्ञात 8 – 10 महिलाओं व 4 – 6 पुरुषों ने दुकान में रखी करीब 2 लाख 40 हजार की शराब की बोतलें बाहर सड़क पर फेंककर क्षतिग्रस्त कर दी साथ दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे भी तोड़ दिए। पीड़ित के मुताबिक घटना में करीब 2 लाख 80 हजार रुपए का नुकसान बताया गया। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
