पिता पुत्रों ने किसान के साथ लाठी डंडों से की मारपीट, प्राथमिकी दर्ज

ब्रजेश पोरवाल-एडीटर &चीफ टाइम्स ऑफ आर्यावर्त, 7017774931

भरथना: थाना क्षेत्र के गांव भोली में पिता तथा तीन पुत्रों ने मिलकर गांव के ही एक किसान के साथ गाली गलौज करते लाठी डंडों से मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। पीड़ित की तहरीर पर थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

क्षेत्र के गांव भोली निवासी ध्रुव सिंह पुत्र स्व. चंद्रपाल सिंह ने अपने ही गांव के गजेन्द्र, दिलीप, गौतम उर्फ कन्हैया तथा कैलाश चंद्र पर आरोप लगाते हुए बताया है कि 24 अप्रैल की शाम करीब 6 बजे मैं अपने खेतों पर गेहूं की फसल कटवाने जा रहा था तभी रास्ते में नामजदों ने मुझे रोककर बिना किसी बात के गाली गलौज करने लगे, विरोध करने पर नामजद पूर्व से सुनियोजित तरीके से अपने अपने हाथों में लाठी डंडे लेकर मेरे ऊपर हमला कर दिया। जिससे मेरे शरीर में काफी चोटें आई। शोर मचाने पर गांव की दो महिलाएं मुझे बचाने आए। जिसके बाद नामजद जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। मुझे घायल अवस्था में मेरा भाई धर्मवीर तथा दो लोग उपचार हेतु अस्पताल ले गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *