स्व: दीप्ति दुबे की पुण्य स्मृति में भारत विकास परिषद विवेकानंद शाखा भरथना के तत्वावधान में शर्बत वितरण किया गया

ब्रजेश पोरवाल-एडीटर &चीफ टाइम्स ऑफ आर्यावर्त 7017774931

भरथना:- भारत विकास परिषद विवेकानंद शाखा भरथना के तत्वावधान में आज दिनांक 03-06-2026 दिन वुधवार को प्रांतीय अध्यक्ष डॉ आर एन दुबे की पुत्री स्व: दीप्ति दुबे की पुण्य स्मृति में उनके निज निवास भरथना बकेवर मुख्य मार्ग पर महिला सदस्यों ( मातृशक्ति) द्वारा राहगीरों को शर्बत वितरण किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ भरथना नगर पालिका अध्यक्ष अजय यादव चैयरमेन, भारत विकास परिषद के प्रांतीय अध्यक्ष डॉ आर एन दुबे शाखा अध्यक्ष देवेन्द्र पोरवाल, सचिव ललित पाल, कोषाध्यक्ष मक्खन सिंह वर्मा, परिषद के सम्मानित सदस्य पूर्व सांसद प्रतिनिधि श्रीभगवान पोरवाल की गरिमामई उपस्थिति में महिला गतिविधि सहभागिता श्रीमती रश्मि दुबे परिषद की बहुत ही सम्मानित वरिष्ठ सदस्य समाजसेवी श्रीमती सुधा पाण्डेय दीप प्रज्ज्वलित कर भारत माता व विवेकानंद जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर एवं दीप्ति दुबे के चित्र पर माल्यार्पण कर, वन्देमातरम करके हुआ।

इस अवसर श्रीमती प्रभा दुबे श्रीमती कामिनी पोरवाल,सोनी पोरवाल, सीमा वर्मा, श्रीमती रजनी वर्मा, श्रीमती शशि वाला चौहान, आरती, परिषद के सम्मानित सदस्य महेंद्र सिंह चौहान, सूरज वर्मा, अशोक पोरवाल,एस के दुबे , अनिल श्रीवास्तव,राम प्रकाश पाल , गतिविधि संयोजक सेवा संजय माधवानी, सुशांत उपाध्याय, गतिविधि संयोजक संस्कार सुनील दीक्षित कुक्कू, डॉ दीपक दुबे सहित परिषद के अनेक सदस्यों एवं महिला सदस्यों तथा गणमान्य लोगों की उपस्थिति रही। इस सेवा कार्य में महिला सदस्यों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया तथा उनके साथ पुरुषों ने भी पूर्ण सहयोग कर कार्यक्रम को, सफल बनाया। राहगीरों व वाहनों को रोक कर लगभग 2000 से अधिक लोगों को शर्बत पिलाया गया इस भीषण गर्मी में राहगीरों ने खूब शर्बत का लुफ्त उठाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *