ब्रजेश पोरवाल-एडीटर &चीफ टाइम्स ऑफ आर्यावर्त 7017774931
इटावा:- गांव क्षेत्र के विकास और सुशासन को सुदृढ़ करने के लिए ग्राम भटपुरा में नवनिर्मित बहुउद्देशीय पंचायत भवन का सदर विधायक सरिता भदौरिया ने फीता काटकर शुभारम्भ किया इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यह आधुनिक भवन ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं, बैंकिंग सेवाओं और जनसुविधाओं का लाभ एक ही छत के नीचे प्रदान करने में एक महत्वपूर्ण कदम है डबल इंजन की सरकार ने अपने कार्यकाल में ग्रामीण परिवेश को बदल दिया है इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य सचिन यादव भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के जिला सहसंयोजक अजय गुप्ता व्यापार प्रकोष्ठ के जिला उपाध्यक्ष विनीत कुमार पांडे किसान मोर्चा के जिला मंत्री अशोक सिंह चौहान आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
