व्यापारी से लूट के मामले में 150 से अधिक सीसीटीवी खंगाल चुकी पुलिस, जल्द होगा घटना का खुलासा

ब्रजेश पोरवाल-एडीटर &चीफ टाइम्स ऑफ आर्यावर्त 7017774931

भरथना: कस्बा के मोहल्ला विशंभर कॉलोनी में बीते सोमवार को किराना व्यापारी के साथ देर रात हुई लूट के मामले में पुलिस घटना के तीन दिन बीत जाने पर सीसीटीवी खंगालने तथा संदिग्धों से पूछताछ में पुलिस तथा एसओजी टीमें लगी हुई है।

पुलिस ने अभी तक करीब 150 से अधिक सीसीटीवी कैमरे खंगाल चुकी है। जिनमें भीड़भाड़ वाले इलाके, पेट्रोल पंप तथा कई जगहों पर पुलिस सीसीटीवी कैमरे खंगाल चुकी है। साथ ही पुलिस ने कई संभावित स्थानों पर दबिश भी दी है। जहां पुलिस संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ में जुटी हुई है। पुलिस के हाथ कुछ महत्वपूर्ण सुराग भी लगे है। जिनपर पुलिस गहनता से जांच कर रही है। पुलिस का दावा है कि बहुत जल्द घटना का सफल अनावरण किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *