स्वच्छता ही मानव जीवन का आधार – डॉ० हरीशंकर पटेल

ब्रजेश पोरवाल-एडीटर &चीफ टाइम्स ऑफ आर्यावर्त 7017774931

हम सभी को स्वच्छता के अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए – अनामिका वर्मा

शासन व प्रशासन के निर्देशनुसार नगर पालिका परिषद इटावा की चेयरमैन श्रीमती ज्योति संटू गुप्ता एवं अधिशाषी अधिकारी संतोष कुमार मिश्रा की देखरेख में तथा महामहिम राज्यपाल द्वारा सम्मानित / ब्राण्ड एम्बेसडर स्वच्छ भारत मिशन (नगरीय) डॉ० हरीशंकर पटेल एवं स्वच्छ भारत मिशन नगरीय के डीपीएम सुनील कुमार के द्वारा स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के अन्तर्गत नगर पालिका परिषद इटावा व आईटीसी मिशन सुनहरा कल एवं शोरावाल बालिका इन्टर कालेज के सहयोग से शोराबाल वालिक इन्टर कालेज में विद्यालय के बच्चे ने स्वच्छता ही सेवा का सार्टफार्म में  एस एच एच की मनमोहक आकृति बनाकर लोगों का मन मोह लिया।

डॉ० हरीशंकर पटेल ब्राण्ड एम्बेसडर स्वच्छ भारत मिशन (नगरीय) ने स्वच्छता की शपथ दिलाते हुए सोर्स सेग्रीगेशन और निस्तारण की प्रक्रिया के बारे में जानकारी देते हुए बताया स्वच्छता ही मानव जीवन का आधार है।
सुनील कुमार डीपीएम स्वच्छ भारत मिशन (नगरीय) ने विद्यालय की प्रधानाचार्य श्रीमती सुमन यादव , उप प्रधानाचार्य श्रीमती अनामिका वर्मा का आभार व्यक्त करते हुए कूडें के प्रृथिकिकरण एवं जल के महत्त्व पर चार्चा की।
श्रीमती अनामिका वर्मा, उपप्रधानाध्यापक शोरावाल वालिका इण्टर कालेज ने स्वच्छ व्यक्ति हमेशा स्वस्थ रहता है इसलिए हम सभी को मिलकर स्वच्छता के अभियान में बढ़ चढ़कर भाग लेना चाहिए।
इस अवसर पर मुख्य रूप से आईटीसी से सुजीत कुमार , जिओ स्टेट से विवेक नगर पालिका परिषद , इटावा के अंशुल , आसिफ तथा सफाई नायक शेखर तथा शोरावाल बालिक इण्टर कालेज के अध्यापिकाएं , छात्राएं एवं स्टाफ की भूमिका सराहनीय रही

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *