ट्रेन से गिरकर युवक की मौत, रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला शव

ब्रजेश पोरवाल-एडीटर &चीफ टाइम्स ऑफ आर्यावर्त 7017774931

भरथना। थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत मेढ़ीदुधी के मजरा पिल्हा के सामने गुरुवार की सुबह दिल्ली–हावड़ा रेलवे ट्रैक किनारे एक युवक का शव पड़ा मिला। शव देख मौके पर सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

गुरुवार सुबह करीब सवा छह बजे 22811 नई दिल्ली तेजस राजधानी एक्सप्रेस के लोको पायलट ने ट्रैक पर पोल संख्या 1142/ 23-25 के समीप शव पडा देख स्टेशन मास्टर भरथना को सूचना दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। जांच में मृतक की शिनाख्त रिजवान अंसारी (27) पुत्र अबुल हसन अंसारी निवासी मठना, थाना जमालपुर, जनपद मिर्जापुर के रूप में हुई। शिनाख्त मृतक के मौसा राशिद अंसारी ने की।

पुलिस को मृतक की जेब से बनारस से नई दिल्ली तक का यात्रा टिकट भी मिला। परिजनों ने बताया कि रिजवान बुधवार की देर शाम घर से दिल्ली जाने की कहकर निकला था। ट्रेन में सवार होकर वह बनारस से नई दिल्ली जा रहा था। आशंका जताई जा रही है कि सफर के दौरान चलती ट्रेन से गिरने से उसकी मौत हुई। थाना पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

फोटो – मृतक फ़ाइल फोटो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *