ब्रजेश पोरवाल-एडीटर &चीफ टाइम्स ऑफ आर्यावर्त 7017774931
रिपोर्ट- पल्लवी सिंह 8279524873
औरैया।आज दिनांक 26 सितम्बर 2025 को जिलाधिकारी औरैया एवं पुलिस अधीक्षक औरैया द्वारा महिला सुरक्षा व महिला सशक्तिकरण के उद्देश्य से संचालित जागरूकता अभियान की शुरुआत की गई। इस अवसर पर कलेक्ट्रेट परिसर से विशेष जागरूकता वाहनों को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया।
इन वाहनों के माध्यम से जनपद के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में महिलाओं और बच्चियों को आत्मनिर्भर, सुरक्षित एवं सशक्त बनने का संदेश दिया जाएगा।
इस मौके पर पुलिस अधीक्षक औरैया ने मीडिया से बातचीत में बताया कि
महिला सुरक्षा और महिला सशक्तिकरण हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। इन जागरूकता वाहनों के जरिए हम घर-घर तक संदेश पहुँचाएंगे कि बेटियाँ किसी से कम नहीं हैं और कानून उनके साथ है। समाज में महिलाओं को सम्मान और सुरक्षा देना हम सबकी जिम्मेदारी है।”
इस कार्यक्रम में प्रशासनिक अधिकारियों, पुलिस कर्मियों तथा आमजन की उपस्थिति रही।
