आठ माह की गर्भवती समेत चार के साथ मारपीट

ब्रजेश पोरवाल-एडीटर &चीफ टाइम्स ऑफ आर्यावर्त 7017774931

भरथना: कस्बा के मोहल्ला गिहार नगर स्थित कांशीराम कॉलोनी में गुरुवार की सुबह करीब 7 बजे दो नामजद तथा दो अज्ञात लोगों ने आठ माह की गर्भवती महिला समेत सास व दामाद तथा एक बच्ची के साथ बेरहमी से मारपीट कर दी। जाते जाते नामजद दोबारा मारपीट करने तथा चोरी करने की धमकी देते हुए मौके से भाग निकले। घायलों को उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भरथना ले जाया गया। वहीं पीड़ित की तहरीर पर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

कस्बा के मोहल्ला केवट नगर निवासी सुखराम पुत्र लाखन सिंह ने कस्बा के मोहल्ला गिहार नगर के रहने वाले रोहित, गुल्लू तथा दो अज्ञात लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज कराते हुए बताया है कि मैं कॉलोनी के नजदीक स्थित एक दुकान से अपने बच्चों के लिए दूध लेने गया था इसी दौरान नामजद तथा दो अज्ञात लड़के आए और बीड़ी मांगने के बहाने मारपीट करने लगे। बचाने आई मेरी सास मुन्नी देवी तथा उनकी लड़की मालती देवी जोकि आठ माह की गर्भवती है व एक और लड़की सोनम के साथ भी मारपीट कर दी जिससे हम लोगों के सिर व पैरों में गंभीर चोटें आई।

पीड़ित का आरोप है कि नामजद चोरी चकारी करते हैं चोरी का विरोध करने पर मारपीट करने लगते हैं साथ ही नामजद मारपीट करने के बाद धमकी देते हुए कह गए कि अगर रिपोर्ट लिखाई तो दोबारा और ज्यादा मारपीट करेंगे साथ ही साथ घर गृहस्थी का सामान भी उठा ले जाएंगे।

पीड़ित की तहरीर पर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *