ब्रजेश पोरवाल-एडीटर &चीफ टाइम्स ऑफ आर्यावर्त 7017774931

भरथना। कस्बे में हाल ही में सर्राफा व्यापारी के साथ हुई टप्पेबाजी तथा एक फौजी के घर हुई चोरी का शीघ्र खुलासा कर शत-प्रतिशत बरामदगी करने पर पुलिस टीम का व्यापारियों ने भव्य स्वागत किया।

उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के नगर अध्यक्ष रज्जन पोरवाल के मोहल्ला बालूगंज स्थित प्रतिष्ठान पर आयोजित कार्यक्रम में थाना प्रभारी निरीक्षक विक्रम सिंह, क्राइम प्रभारी निरीक्षक अरिमर्दन सिंह, चौकी प्रभारी तन्मय चौधरी समेत पुलिस टीम के सिपाही अजय, गौरव, अंकित चौधरी, रामदत्त पटेल, सोनवीर व शोभाराम को माल्यार्पण कर एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।

इस मौके पर जिला अध्यक्ष संतोष सिंह चौहान ने कहा कि “पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए घटनाओं का खुलासा करना सराहनीय है। इससे व्यापारियों में सुरक्षा की भावना मजबूत हुई है। हम उम्मीद करते हैं कि आगे भी इसी तरह सक्रियता बनी रहेगी और व्यापारियों को सुरक्षित वातावरण मिलेगा।”
वहीं थाना प्रभारी निरीक्षक विक्रम सिंह ने कहा कि “जनता और पुलिस के आपसी सहयोग से ही अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण संभव है। व्यापारियों की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है और किसी भी घटना पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। सभी लोग सतर्क रहें और संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को दें।”
कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के संरक्षक मनोज पोरवाल (पूर्व चेयरमैन), जिला अध्यक्ष संतोष सिंह चौहान, प्रदेश मंत्री विवेक पोरवाल, जिला महामंत्री रमेश यादव, जिला प्रभारी रवि पोरवाल, जिला उपाध्यक्ष व जिला मीडिया प्रभारी बृजेश पोरवाल, जिला उपाध्यक्ष यशवीर सिंह चौहान, अभिषेक दीक्षित, जिला मंत्री गिरीश शुक्ला, अनुराग वर्मा, इक्यार कुरैशी, नगर अध्यक्ष प्रदीप पोरवाल ‘रज्जन’, निशांत पोरवाल एडवोकेट, विक्रम सिंह चौहान, अरविंद कौशल, मनीष पोरवाल, नवीन चौहान, विनोद वर्मा, सुनील पोरवाल, भूरे पाल, कृष्ण कुमार पोरवाल ‘पप्पू’, राम गुप्ता सहित बड़ी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे।
