ब्रजेश पोरवाल-एडीटर &चीफ टाइम्स ऑफ आर्यावर्त 7017774931

भरथना।कस्बा के ओम कृष्णा गार्डन में चल रही श्रीमद् भागवत कथा के पांचवें मंगलवार को कृष्ण बाल लीलाएं, गोपियों द्वारा मां कात्यायनी पूजन, गोवर्धन पूजन का भावपूर्ण एवं प्रेरणादायक प्रसंगों का श्रवण कराया गया। छप्पन भोग भी सजाया गया।
कथा वाचक आचार्य सरल जी महाराज ने भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का मनोहारी वर्णन करते हुए बताया कि उनकी लीलाएं भक्तों के जीवन में प्रेम, भक्ति और आनंद का संचार करती हैं। उन्होंने गोपियों के मां कात्यायनी पूजन के प्रसंग के माध्यम से सच्ची श्रद्धा और समर्पण का महत्व समझाया। वहीं गोवर्धन पूजा एवं छप्पन भोग के प्रसंग में भगवान के प्रति कृतज्ञता और अन्न के सम्मान का संदेश दिया।
परीक्षित के रूप में जागेश्वर दयाल पोरवाल, उनकी धर्मपत्नी आशा पोरवाल, यज्ञपति गौरव पोरवाल एवं उनकी धर्मपत्नी अनामिका पोरवाल सहित कई श्रद्धालु उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में रामसेवक गुप्ता, सुशील कुमार पोरवाल, मुरारी लाल पोरवाल, हरिओम पोरवाल, अजय पोरवाल, विजय पोरवाल, प्रेमचंद, बिपिन चंद्र पोरवाल, अमित कौशल, सचिन कौशल, सभासद पम्मी यादव आदि का सहयोग रहा।
