घर में सोते रहे परिजन, चोरों ने किया हाथ साफ

ब्रजेश पोरवाल-एडीटर &चीफ टाइम्स ऑफ आर्यावर्त 7017774931

भरथना। थाना क्षेत्र के गांव कुतुबपुरा में गुरुवार तड़के चोरों ने एक घर को निशाना बना डाला। परिजन गहरी नींद में सोते रहे और चोर अलमारी व कमरों का सामान खंगालकर सोने-चांदी के जेवर और नकदी लेकर फरार हो गए। सुबह जब गृहस्वामी की पत्नी जागी तो वारदात की जानकारी हुई। घटना से गांव में सनसनी फैल गई।

गांव निवासी मंजेश कुमार पुत्र मेहताब सिंह ने बताया कि बुधवार देर रात करीब 11 बजे वह पत्नी सुमन देवी, भाई संदेश कुमार और बच्चों के साथ घर में सोया हुआ था। सुबह करीब साढ़े पांच बजे पत्नी ने जगाया तो देखा कि कमरे का सामान बिखरा पड़ा था। अलमारी की तलाशी लेने पर पता चला कि चोर तीन अंगूठी, करीब 17 ग्राम वजन की सोने की जंजीर, सात ग्राम के झुमके, एक सोने का पेंडल और करीब 800 रुपये नगद लेकर फरार हो गए हैं।

मंजेश ने बताया कि वह पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहे हैं और दवा खाकर सोए थे। इसी बीच चोरों ने वारदात को अंजाम दिया। सूचना पर डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू कर दी।

फोटो – बिखरे पड़े सामान को दिखाता गृह स्वामी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *