अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो मजदूर घायल

ब्रजेश पोरवाल-एडीटर &चीफ टाइम्स ऑफ आर्यावर्त 7017774931

भरथना: थाना क्षेत्र के भरथना बकेवर मार्ग पर गुरूवार की देर शाम करीब साढ़े सात बजे अज्ञात वाहन की टक्कर से दो मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गये।. मौके पर लोगों की भारी भीड़ इकट्ठा हो गयी. सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय निवासियो की मदद से घायलो को उपचार के लिए एम्बुलेंस के जरिये से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भरथना भेजा।.

घटना भरथना बकेवर मार्ग पर मोहल्ला राजागंज की है. जहां मार्ग चौड़ीकरण में कार्य करने वाले दो मजदूर भरथना बाजार से हर्राजपुरा स्थित प्लांट पर वापस लौट रहे थे. तभी अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी. जिससे दोनों मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गये. घायलों की पहचान जनपद औरैया के थाना बिधूना अंतर्गत गाँव मल्हौसी निवासी विवेक कुमार पुत्र श्री कृष्ण तथा नीरज पुत्र सुभाष चन्द्र के रूप में हुई।.

घायल विवेक ने बताया कि हम लोग अपने प्लांट पर वापस लौट रहे थे तभी एक तेज रफ़्तार अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी. जिससे हम दोनों घायल हो गये।. राहगीरों ने डायल112 पर घटना की सूचना दी. सूचना पर पहुंची डायल 112 की टीम ने घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भरथना भेजा।.

फोटो – घटना स्थल पर मौजूद घायल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *