पति पत्नी के विवाद के चलते पीड़ित पति ने प्रशासनिक अधिकारियों से लगाई न्याय की गुहार

ब्रजेश पोरवाल-एडीटर &चीफ टाइम्स ऑफ आर्यावर्त 7017774931

इटावा :- पीड़ित पति ने अपनी ही पत्नी पर गंभीर आरोप लगाते हुए जिला प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है।
बताया जा रहा है कि औरैया निवासी मनोज कुमार राव ने जिलाधिकारी से मिलकर पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। पीड़ित ने प्रार्थना पत्र सौंपते हुए आरोप लगाया है कि उसकी पत्नी ने उस पर झूठे मुकदमे दर्ज कराकर उसे आर्थिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया है।
पीड़ित पति के अनुसार, उसकी पत्नी ने घरेलू हिंसा और भरण-पोषण के नाम पर अलग-अलग न्यायालयों में कई मनगढ़ंत मामले दर्ज कराए हैं। उनका कहना है कि वह पिछले लगभग 7 वर्षों से हर महीने भरण-पोषण के रूप में लाखों रुपये दे चुका है, इसके बावजूद उसे लगातार परेशान किया जा रहा है।
मनोज कुमार राव ने यह भी आरोप लगाया कि उनकी पत्नी ने न्यायालय में कई महत्वपूर्ण तथ्यों को छिपाया और अदालत को गुमराह किया। इतना ही नहीं, पीड़ित ने अपने ससुर पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि ससुर द्वारा शादी में कार देने का दावा एफिडेविट में किया गया, जबकि आरटीआई से मिली जानकारी के अनुसार जिस गाड़ी नंबर का उल्लेख किया गया है, वह पहले से ही धीरेन्द्र कुमार के नाम पर रजिस्टर्ड थी।
पीड़ित ने जिला प्रशासन से अपील की है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए, ताकि सच्चाई सामने आ सके और उसे न्याय मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *