अंबेडकर जयंती पर पूर्व चेयरमैन ने छात्रों को कॉपी-पेन वितरित किए, शिक्षा पर दिया जोर

ब्रजेश पोरवाल-एडीटर &चीफ टाइम्स ऑफ आर्यावर्त 7017774931

भरथना।कस्बा क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय में भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व चेयरमैन हाकिम सिंह ने विद्यार्थियों को कॉपी-पेन वितरित कर उनका उत्साहवर्धन किया।

कार्यक्रम की शुरुआत हाकिम सिंह द्वारा बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण कर हुई। इसके बाद उन्होंने विद्यालय में अध्ययनरत छात्रों को मिष्ठान खिलाया और कॉपी-पेन भेंट कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और कहा कि बाबा साहब ने शिक्षा को समाज के उत्थान का सबसे बड़ा माध्यम बताया था। हमें उनके विचारों को अपनाते हुए बच्चों को शिक्षित और संस्कारित बनाना चाहिए, तभी समाज और देश का समुचित विकास संभव है।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में सभासद प्रमेंद्र ‘पम्मी’ यादव, पूर्व सभासद रोहित यादव व रहीश मौजूद रहे। विद्यालय के प्रधानाध्यापक शिव कुमार ने बताया कि विद्यालय में कुल 58 छात्र पंजीकृत हैं।

समारोह के दौरान प्राची गुप्ता, नीलम, गीता देवी, आरती व शिक्षामित्र मीरा देवी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *