अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद नोएडा की बैठक हुई संपन्न

ब्रजेश पोरवाल-एडीटर &चीफ टाइम्स ऑफ आर्यावर्त7017774931


नोएडा: दिनांक 20/04/2026 दिन सोमवार को जिला नोएडा महानगर कार्यकारिणी की बैठक संस्था के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुधीर चन्द्र पोरवाल के निज निवास स्थान सी 517 सेक्टर 19 नोएडा में संस्था के प्रदेश अध्यक्ष राज कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में हुई बैठक का मुख्य उद्देश्य जून 2026 में वैश्य समाज के सभी घटकों का विशाल सम्मेलन एवं सम्मान समारोह आयोजित करने एवं उस सम्मेलन को सफल बनाने के लिए विचार करने एवं उसमें नोएडा जिले से लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करना एवं नोएडा के प्रस्तावों को रखने के सम्बन्ध में रखी गई इस बैठक में सर्व सम्मति से पारित प्रस्तावों के लिए प्रदेश अध्यक्ष श्री राज कुमार गुप्ता जी को राष्ट्रीय अधिवेशन में रखने के लिए अधिकृत किया गया (1) रोटी- बेटी का संबंध स्थापित करने के लिए वैश्य समाज के अन्य घटकों में शादी विवाह किया जाए (2) वैश्य समाज द्वारा जो भी गरीब कन्याओं के विवाह सम्मेलन किए जाते हैं उनमें कोशिश यह की जाए कि वह लड़के और लड़कियां वैश्य समाज के ही हो (3) समाज को संगठित कर मजबूती प्रदान करने के लिए कार्यक्रमों के माध्यम से वैश्य समाज की महिलाओं एवं युवाओं की भागीदारी बढ़ाई जाए एवं समाज के कार्यों को करवाने के लिए वैश्य समाज के युवाओं की राजनीति में भागीदारी बढ़ाई जाए (4) समाज के युवाओं को रोजगार दिलवाने के लिए समिति बनाई जाए जो वैश्य समाज के व्यापारियों/उद्योगपतियों से बात कर यह सुनिश्चित करे कि वह वैश्य समाज के लोगों को ज्यादा से ज्यादा रोजगार दें। संस्था का विस्तार और अच्छी तरह से चलाने के लिए महिलाओं एवं युवाओं की ज्यादा से ज्यादा भागीदारी बढ़ाने के लिए श्रीमती सपना पोरवाल को जिला अध्यक्ष गौतम बुद्ध नगर महिला मंडल एवं श्री गोपाल गुप्ता को जिला अध्यक्ष गौतम बुद्ध नगर युवा मोर्चा मनोनीत किया गया अ.भा. वैश्य एकता परिषद (समस्त वैश्य उपवर्गों का केंद्रीय संगठन) की इस बैठक में उपस्थित लोगों का जिला अध्यक्ष डॉ शैलेंद्र पोरवाल एवं महासचिव नवीन पोरवाल ने अंग वस्त्र पहनाकर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुधीर चन्द्र पोरवाल, दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष राज कुमार गुप्ता, प्रधान महासचिव राज कुमार अग्रवाल, उपाध्यक्ष नितिन पोरवाल,सचिव अरुण पोरवाल, सचिव धर्मवीर वंशल , सचिव मुकेश गुप्ता कथा वाचिका श्रीमती कनक लता कनक का अंग वस्त्र पहनाकर स्वागत किया एवं जिला अध्यक्ष डॉक्टर शैलेंद्र पोरवाल एवं जिला महासचिव नवीन पोरवाल का स्वागत राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुधीर चन्द्र पोरवाल, प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता, प्रधान महासचिव राजकुमार अग्रवाल द्वारा किया गया बैठक की समाप्ति पर राज कुमार गुप्ता जी ने सभी का धन्यवाद करते हुए ज्यादा से ज्यादा संख्या में जून 2026 में होने वाले सम्मेलन में शामिल होने के लिए निमंत्रण दिया और सुधीर चन्द्र पोरवाल ने स्वल्पाहार ग्रहण करने का आग्रह किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *