ब्रजेश पोरवाल-एडीटर &चीफ टाइम्स ऑफ आर्यावर्त 7017774931

भरथना। भगवान परशुराम के जन्मोत्सव के अवसर पर रविवार को नगर में भव्य एवं आकर्षक शोभायात्रा धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ निकाली गई। परशुराम सेवा समिति (रजि.) के तत्वावधान में आयोजित इस शोभायात्रा में सैकड़ो की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए, जिससे पूरे नगर में भक्ति और उत्साह का माहौल बना रहा।

प्रातः करीब दस बजे परशुराम मंदिर (नर्मदेश्वर मंदिर, मिडिल स्कूल परिसर) से विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना कर शोभायात्रा का शुभारंभ किया गया। यात्रा के आगे बढ़ते ही डीजे की धुनों, ढोल-नगाड़ों और बैंड-बाजों की गूंज से वातावरण भक्तिमय और उत्साहपूर्ण हो उठा। युवा भक्ति गीतों पर झूमते नजर आए, वहीं यात्रा में शामिल जन समूह जयघोष करते हुए यात्रा में शामिल रहे।
शोभायात्रा नगर के प्रमुख मार्गों—बालूगंज, मंडी रोड, सती मंदिर, गिरधारी पुरा, आजाद रोड, तिलक रोड, मोतीगंज, राजागंज, फ्लाईओवर, जवाहर रोड और स्टेशन रोड से होकर गुजरी। जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर यात्रा का भव्य स्वागत किया। कई स्थानों पर भगवान परशुराम की आरती उतारकर लोगों ने आशीर्वाद प्राप्त किया।
यात्रा में भगवान परशुराम की सुसज्जित झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं, जिन्हें देखने के लिए रास्तों पर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। सामाजिक संगठनों एवं स्थानीय लोगों द्वारा विभिन्न स्थानों पर स्वागत द्वार बनाए गए थे, साथ ही जलपान की भी व्यवस्था की गई थी।
पूरे मार्ग में “जय परशुराम” के जयघोष गूंजते रहे, जिससे नगर का वातावरण पूरी तरह धर्ममय हो गया। शोभायात्रा के दौरान सुरक्षा और यातायात व्यवस्था के भी समुचित इंतजाम किए गए थे, जिससे कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। नगर भ्रमण के बाद शोभायात्रा पुनः मिडिल स्कूल परिसर पहुंचकर संपन्न हुई। समिति के पदाधिकारियों ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी श्रद्धालुओं, प्रशासन एवं समाजसेवियों का आभार व्यक्त किया।
उक्त शोभायात्रा में नगर पालिका चेयरमैन अजय यादव “गुल्लू”, परशुराम सेवा समिति अध्यक्ष विपिन बिहारी दुबे ‘कक्का”, श्री भगवान पोरवाल, बद्री चौधरी, दिवाकांत शुक्ला, सी के शुक्ला, पवन कुमार दुबे, अशोक तिवारी, महेश शुक्ला, उमाशंकर तिवारी, प्रभाकर तिवारी, राजू दीक्षित, राम ज्ञान दीक्षित, अशोक तिवारी, दिलीप दुबे, गोपाल तिवारी, विष्णु कांत भदोरिया, अनिल पाठक, बाल गोविंद दुबे, हर योगेंद तिवारी, अनिल दीक्षित पंडित जी, आचार्य मुकेश दीक्षित, नीलू पांडेय, सौरभ दुबे, नीटू तिवारी, डॉ अनीता सिंह, ओम प्रताप बंटू, दिलीप तिवारी, शुक्ला, समेत सैकड़ो की संख्या में लोग मौजूद रहे।.
फोटो – रथ पर विराजमान भगवान परशुराम तथा यात्रा में शामिल जन समूह
