ब्रजेश पोरवाल-एडीटर &चीफ टाइम्स ऑफ आर्यावर्त 7017774931
इटावा के आपदा मित्रों ने शुक्रवार को SDRF लखनऊ में प्रशिक्षण के 7वें दिन आपदा प्रबंधन से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियाँ प्राप्त कीं। प्रशिक्षण के दौरान आपदा मित्रों को विभिन्न आपात परिस्थितियों से निपटने की व्यावहारिक और सैद्धांतिक ट्रेनिंग दी गई।
इस प्रशिक्षण के उपरांत इटावा जनपद के कुल 26 आपदा मित्र अब हर प्रकार की आपदा से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार खड़े हैं। आपदा मित्रों ने सड़क दुर्घटना में राहत कार्य, सीपीआर देना, बाढ़ से बचाव, भूकंप से बचाव सहित अन्य आपदाओं में त्वरित सहायता पहुंचाने की जानकारी प्राप्त कर ली है।
आपदा मित्रों का कहना है कि इटावा में आने वाली किसी भी आपदा के समय यह टीम मौके पर सबसे पहले पहुंचकर जनसेवा के लिए तत्पर रहेगी। प्रशिक्षित आपदा मित्रों की यह टीम प्रशासन और आम जनता के लिए एक मजबूत सुरक्षा कवच साबित होगी।
इस प्रशिक्षण में इटावा टीम का नेतृत्व टीम कमांडर विमल राजपूत कर रहे हैं। टीम में प्रमुख रूप से अंकित राजपूत, राघवेंद्र बाबू, हर्षित यादव, देव श्री, अनुज तिवारी, राजकिशोर, राम जी, रोहित, आर्यन, अवनीश, अंकित, शिवम, गौरव, आदित्य, प्रांशु, रोहन, रितांशु सहित अन्य आपदा मित्र शामिल हैं।
SDRF लखनऊ में चल रहा यह प्रशिक्षण इटावा जनपद के लिए एक बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है, जिससे भविष्य में आपदा के समय जान-माल की रक्षा और त्वरित राहत कार्य को मजबूती मिलेगी।
