ब्रजेश पोरवाल-एडीटर &चीफ टाइम्स ऑफ आर्यावर्त 7017774931
भरथना। भाजपा के पूर्व विधायक डॉ. सिद्धार्थ शंकर ने भरथना कस्बे में विभिन्न स्थानों पर पहुंचकर दिवंगतों के परिजनों से मुलाकात कर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की। उन्होंने इस दुःख की घड़ी में पीड़ित परिवारों को ढांढस बंधाया और स्वयं को उनके साथ खड़ा बताया।

पूर्व विधायक डॉ. सिद्धार्थ शंकर सबसे पहले भरथना कस्बे के गिरधारीपुरा स्थित भाजपा नेता अभिनव दीक्षित के आवास पहुंचे, जहां उन्होंने अभिनव दीक्षित की ताई एवं अशोक दीक्षित की माता जी के निधन पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने परिजनों से मिलकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और परिवार को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की।

इसी क्रम में डॉ. सिद्धार्थ शंकर एडवोकेट सुबोध दीक्षित के निज निवास पहुंचे, जहां उन्होंने उनके चाचा गिरीश दीक्षित के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि परिवार के एक वरिष्ठ सदस्य का जाना पूरे परिवार के लिए गहरा आघात होता है, जिसकी भरपाई संभव नहीं है।

इसके अतिरिक्त भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता रामशंकर वर्मा के पुत्र के आकस्मिक निधन की सूचना मिलते ही पूर्व विधायक ने शोकाकुल परिजनों से भेंट कर अपनी संवेदना प्रकट की और उन्हें ढांढस बंधाया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि दुःख की इस घड़ी में पार्टी और वह स्वयं शोक संतृप्त परिवारों के साथ मजबूती से खड़े हैं।
पूर्व विधायक की संवेदनशील पहल से परिजनों को सांत्वना मिली। इस दौरान भाजपा के कई कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग भी मौजूद रहे।
