ब्रजेश पोरवाल-एडीटर &चीफ टाइम्स ऑफ आर्यावर्त 7017774931
भरथना। श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती के अवसर पर एक विशेष विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें देशभक्ति, राष्ट्रवाद और उनके योगदान पर वक्ताओं ने विस्तार से विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम की अध्यक्षता ओम प्रताप गौर बंटू ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में जितेंद्र गॉड जी उपस्थित रहे।

गोष्ठी में विशेष रूप से जिला उपाध्यक्ष बद्रीनाथ चौधरी, श्री भगवान पोरवाल, हरिओम दुबे, मंडल महामंत्री त्रिलोकी पोरवाल, उमेश गुप्ता, विमल पोरवाल बंटी, अरुण बघेल, मनोज गुप्ता, पुनीत पोरवाल, जितेंद्र राजावत, शरद अवस्थी, सोनू सक्सेना, बाल गोविंद दुबे, श्याम पोरवाल, सुमित गुप्ता, अनुज तिवारी, कृष दुबे, गौरव चौहान आदि गणमान्य लोग मौजूद रहे।
कार्यक्रम का संयोजन मंडल महामंत्री जयदीप त्रिपाठी द्वारा किया गया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने डॉ. मुखर्जी के विचारों और उनके बलिदान को स्मरण करते हुए कहा कि उनका जीवन आज के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है।
