रामलीला कमेटी भरथना की आवश्यक बैठक सम्पन्न, नई कार्यकारिणी गठित

ब्रजेश पोरवाल-एडीटर &चीफ टाइम्स ऑफ आर्यावर्त 7017774931

भरथना। रविवार को भरथना की श्री रामलीला कमेटी (रजि.) की एक महत्वपूर्ण और आवश्यक बैठक नरसिंह मंदिर भरथना पर संपन्न हुई, जिसमें कमेटी के भविष्य के संचालन, सांस्कृतिक आयोजनों और वार्षिक रामलीला आयोजन को लेकर व्यापक चर्चा की गई। बैठक में सर्वसम्मति से रोहित यादव को कमेटी का अध्यक्ष, विनोद गोस्वामी को महामंत्री पद की जिम्मेदारी सौंपी गई।

बैठक में रामलीला कमेटी के संरक्षक हरिओम यादव, सत्यप्रकाश यादव राजा, नगर पालिका परिषद भरथना के अध्यक्ष अजय कुमार यादव, उमेश तिवारी, ब्रजपाल सिंह जादौन, करुणा शंकर दुबे, के.के. यादव, निवेश यादव, सुनील बाजपेयी, गणेश कौशल, अजय तिवारी गब्बू ,पिन्टू समेत कई अन्य वरिष्ठ जन, समाजसेवी और संस्कृति प्रेमी उपस्थित रहे।

बैठक का प्रमुख उद्देश्य इस वर्ष की रामलीला के सफल एवं भव्य आयोजन को लेकर रूपरेखा तैयार करना रहा। इस दौरान रामलीला मंचन की संभावित तिथियों, कलाकारों की चयन प्रक्रिया, झांकी, प्रकाश-ध्वनि व्यवस्था, दर्शक व्यवस्था, सुरक्षा प्रबंधन, प्रचार-प्रसार तथा अन्य व्यवस्थाओं पर गहन विचार-विमर्श किया गया।

नई कार्यकारिणी ने यह संकल्प लिया कि इस बार रामलीला के आयोजन में पारदर्शिता, सद्भाव, और सांस्कृतिक गरिमा का पूरा ध्यान रखा जाएगा। बैठक में आय-व्यय से संबंधित पुरालेखों की समीक्षा की गई तथा आगामी बजट पर भी चर्चा की गई, जिसमें जनसहयोग से आयोजन को सफल बनाने का आह्वान किया गया।

अध्यक्ष रोहित यादव ने कहा कि रामलीला हमारी सांस्कृतिक विरासत है, जिसे आधुनिकता के इस युग में भी जीवित रखना हमारी जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि इस बार आयोजन को और भव्य, भक्तिमय और जनसहभागिता से परिपूर्ण बनाया जाएगा।

महामंत्री विनोद गोस्वामी ने आयोजन को सुव्यवस्थित करने हेतु प्रत्येक समिति सदस्य को कार्य सौंपे जाने की बात कही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *