ब्रजेश पोरवाल-एडीटर &चीफ टाइम्स ऑफ आर्यावर्त 7017774931
भरथना। दिनांक 06/07/2025 दिन रविवार को साप्ताहिक गायत्री यज्ञ के उपरान्त गायत्री परिजनों की एक गोष्ठी संपन्न हुई जिसमें निर्णय लिया गया कि विगत वर्षों की भांति इस बार भी अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में गुरु पूर्णिमा के पुनीत पर्व पर दिनांक 10 जुलाई दिन गुरुवार को शान्तिकुन्ज प्रतिनिधि श्री राम नारायण जी की उपस्थिति में वेदमूर्ति तपोनिष्ठ युगद्रष्टा परमपूज्य गुरुदेव पण्डित श्री राम शर्मा आचार्य जी एवं स्नेह सलिला परम वंदनीय माता भगवती देवी शर्मा जी का श्रद्धा भाव से पूजन वंदन के साथ पांच कुण्डीय गायत्री महायज्ञ किया जाएगा।
गायत्री शक्तिपीठ के मुख्य ट्रस्टी श्री वीरेन्द्र सिंह ने नगर व क्षेत्र के बहनों/भाइयों से उक्त कार्यक्रम में शामिल होने के लिए भावभरा आवाहन किया।
इस मौके पर राम बिहारी गुप्ता, ब्रह्म प्रकाश श्रीवास्तव, अनिल श्रीवास्तव,मोहित कुमार यादव, राम लखन ओझा, अंकुर पुरवार, राकेश गुप्ता,शिवकिशोर शर्मा, सुरेंद्र सिंह आढ़ती, कमलेश कुमार, इंद्रपाल, अंकुर चौहान ,विनोद यादव, नितिन मिश्रा, किरन शर्मा, सरिता शर्मा, शशि यादव आकांक्षा यादव आदि गायत्री परिजन उपस्थित रहे।
