साढ़े पाँच बजे से होगी नगर की पेयजल आपूर्ति

ब्रजेश पोरवाल-एडीटर &चीफ टाइम्स ऑफ आर्यावर्त 7017774931

भरथना।नगरवासियों को सुबह पेयजल संकट से राहत दिलाने के लिए नगर पालिका ने पेयजल आपूर्ति के समय में बदलाव किया है। विद्युत विभाग द्वारा प्रतिदिन प्रातः सवा छह बजे से की जा रही बिजली कटौती के चलते लोगों को पानी भरने में हो रही परेशानी को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है।

जलकल पर्यवेक्षक अशोक यादव ने बताया कि अभी तक नगर में पेयजल आपूर्ति प्रातः 6 बजे से की जाती थी, लेकिन उसी समय बिजली कटौती शुरू हो जाने से पंप संचालन में बाधा आती थी और नागरिकों को पर्याप्त पानी नहीं मिल पाता था। इस समस्या को लेकर नगरवासियों ने पालिकाध्यक्ष अजय कुमार यादव ‘गुल्लू’ से पेयजल आपूर्ति के समय में परिवर्तन की मांग की थी।

जनहित को प्राथमिकता देते हुए पालिकाध्यक्ष के आदेश पर अब नगर में पेयजल आपूर्ति प्रातः 6 बजे के स्थान पर सुबह साढ़े पाँच बजे से की जाएगी। वहीं, सांयकालीन पेयजल आपूर्ति पूर्व की भांति शाम 5 बजे ही जारी रहेगी।

नगर पालिका के इस निर्णय से आमजन को सुबह के समय पानी भरने में होने वाली परेशानी से काफी हद तक राहत मिलने की उम्मीद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *