आरजीएसए योजनांतर्गत ग्राम प्रधानों व सचिवों का दो दिवसीय तकनीकी प्रशिक्षण संपन्न

ब्रजेश पोरवाल-एडीटर &चीफ टाइम्स ऑफ आर्यावर्त 7017774931

महेवा।स्थानीय विकास खंड महेवा के सभागार में आर जी एस ए योजनांतर्गत ब्लॉक क्षेत्र के सभी 91 ग्राम प्रधानों एवं तैनात 24 ग्राम सचिवों का दो दिवसीय तकनीकी प्रशिक्षण का गुरुवार को दूसरे दिन समापन हुआ दूसरे दिन के प्रशिक्षण में करीब दो दर्जन पंचायत सहायक भी शामिल हुए ।
समापन के अवसर पर खंड विकास अधिकारी महेवा बृज बिहारी त्रिपाठी ने प्रधान व सचिवो से आवाहन किया कि शासन की मंशानुसार ग्राम पंचायतों में स्वयं की आय बढ़ाने के साधन बनाए तथा स्वयं में आत्मनिर्भर बने जब पंचायतें शसक्त व स्वयं के आय पर स्थिर होंगी तभी विकसित भारत का सपना पूर्ण होगा ।
प्रशिक्षण कार्यक्रम के संयोजक /सहायक विकास अधिकारी पंचायत इंद्रपाल सिंह भदौरिया ने संचालन करते हुए पंचायती राजसभी मौजूद ग्राम प्रधानों एवं ग्राम सचिवों से दो दिन के प्रशिक्षण में बताई गई विधियों को अपनाने तथा ग्राम पंचायतों को सशक्त रूप में विकसित करने का आवाहन किया तथा एडीओ पंचायत श्री भदौरिया ने आए हुए प्रशिक्षकों एवं खंड विकास अधिकारी श्री त्रिपाठी का स्वागत किया तथा प्रशिक्षण का समस्याओं करते हुए आए हुए प्रधानों का आभार व्यक्त किया ।
वही प्रशिक्षक श्री बाजपेई ने बताया कि हर ग्राम पंचायत में स्वयं की आय बढ़ाकर ओ एस आर खाते में जमा करे उन्होंने बताया कि गांव में आय बढ़ाने के लिए स्वच्छता कार्यक्रम ,अंत्येष्टि स्थल ,मेला स्टेड ,दुकानों पर कर ,जलकर ,ग्रह कर आदि से आय बढ़ा सकते है वहीं धारा 35 में पंचायती राज एक्ट में आय बढ़ाने के श्रोत है प्रधान खुली बैठक बुलाकर इसके लिए ग्राम वासियों के मध्य वार्ता कर प्रस्ताव करेंगे तथा धारा 243 में विद्युत कर ,जलकर आदि का कर लगा सकते हैं।
वही प्रशिक्षक मांडवी मिश्रा ने संबोधित करते हुए कहा कि धारा 33 एवं 34 में भूमि संबंधी तथा पट्टे संबंधी कर लगाकर आय बढ़ा सकते हैं। श्रीमती मिश्रा ने कहा कि मिनी सचिवालयों को आधार पंजीकरण केंद्र भी बनाया गया है लेकिन आधार प्रमाण पत्र किसी भी नागरिकता का प्रमाण नहीं है यह केवल पेंशन ,बैंक खाता या अन्य किसी सरकारी सुविधा हेतु है हम पंचायतों में जन्म मृत्यु प्रमाणपत्र पंजीकरण ,आय ,जाति ,प्रमाण पत्र ,राशनकार्ड आदि प्रमाणपत्र निर्गत करके ओ एस आर में आय बढ़ा सकते है परिवार रजिस्टर की नकल आदि पर एक निश्चित धनराशि ले सकते हैं।
ग्राम प्रधान महेवा कुमुद सिंह ने यह प्रश्न रखा कि ग्राम पंचायतों में हर दुकानदार से जिला पंचायत द्वारा लाइसेंस शुल्क/कर लिया जाता जबकि सुविधाएं ग्राम पंचायत द्वारा दी जाती हैं इसका समाधान होना चाहिए तथा सभी प्रकार का टैक्स ग्राम पंचायत द्वारा ही लगाया जाना चाहिए इस सहायक विकास अधिकारी पंचायत इंद्रपाल सिंह भदौरिया ने इस बाबत प्रस्ताव देने की बात कही जिसे जिला पंचायत राज अधिकारी के माध्यम से जिलाधिकारी को भेजा जाएगा व समस्या का समाधान किया जाएगा। वही उन्होंने सभी ग्राम सचिवों से सर्दी को देखते हुए गांव में मुख्य जगहों पर अलाव जलवाने का निर्देश दिया
वहीं गांव में टॉवर,गेस्ट हाउस , ईट भट्टा आदि पर भी टैक्स लगा सकते है शासन की मंशा है कि अब हर ग्राम पंचायत आत्मनिर्भर बने तथा अपनी अधिक से अधिक आय अर्जित करे।
बैठक में महेवा प्रधान कुमुद सिंह , उझियानी देवेंद्र कुमार ,हाकिम सिंह ,कमला पाल ,रघु देवी ,मेवा देवी ,चंद्रकांती ,तिलक सिंह राजपूत ,दया शंकर , बलवीर सिंह यादव ,सहदेव सिंह यादव ,संजू कुमारी , जयमंती देवी ,विकास कठेरिया ,ब्रह्मानंद ,आशाराम राठौर आदि मौजूद रहें वही ग्राम सचिव आदित्य चौहान , अशोक यादव , तरुण पाल ,सुबी दुबे ,सोनम कुशवाहा ,नीलेश कुमार ,अबधेश गौतम ,अजय कुमार ,रवि यादव ,बब्बू राजा ,रवि शंखवार ,संदीप सविता ,इंद्रप्रताप सिंह ,गौरव यादव ,राजेश कुमार ,नागेंद्र प्रकाश ,अशोक सिंह परिहार ,विकास कुमार ,दुर्विजय सिंह सचिव सहित काजल राय ,नंदिनी ठाकुर ,वर्तिका ,ज्योति शाक्य ,रुचि यादव ,राकेश कुमार आदि पंचायत सहायक भी मौजूद रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *