श्री पीतांबरेश्वर सरकार धाम के पीठाधीश्वर का औरैया नगर में भव्य स्वागत समारोह 21 जून को

ब्रजेश पोरवाल-एडीटर &चीफ टाइम्स ऑफ आर्यावर्त 7017774931


उज्जैन में महामंडलेश्वर की दीक्षा के पश्चात प्रथम नगर आगमन

औरैया।श्री पीतांबरेश्वर सरकार धाम, इटावा के पीठाधीश्वर परम पूज्य श्री शिवम जी महाराज को अंतर्राष्ट्रीय सप्तऋषि अखाड़ा परिषद द्वारा “महामंडलेश्वर” के गौरवमयी दायित्व से विभूषित किया जा रहा है। उनका पट्टाभिषेक समारोह 20 जून को महाकाल की नगरी उज्जैन में संपन्न होगा। इस ऐतिहासिक अवसर के ठीक अगले दिन, 21 जून (शनिवार) को, महाराज श्री का प्रथम नगर आगमन औरैया में होगा।

इस पावन अवसर पर शहर में भव्य स्वागत एवं अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया है, जो मंगलम गेस्ट हाउस, औरैया में आयोजित होगा। शाम को भजन संध्या एवं साधु-संतों का सान्निध्य नगरवासियों को प्राप्त होगा।

धाम के सचिव अंकुम सिंह चौहान ने जानकारी दी कि पूरे क्षेत्र में भक्तों में अत्यंत हर्ष और उत्साह का वातावरण है। उन्होंने मीडिया एवं नगरवासियों से आग्रह करते हुए कहा कि वे इस ऐतिहासिक और आध्यात्मिक अवसर का हिस्सा बनें और महाराज श्री के दर्शन एवं आशीर्वाद प्राप्त करें।

👉कार्यक्रम स्थल: मंगलम गेस्ट हाउस, औरैया
तिथि: 21 जून (शनिवार)

🕕 समय: सायं काल – स्वागत समारोह एवं भजन संध्या

✍️ विशेष: महाराज श्री को महामंडलेश्वर पद प्राप्त होने की यह गरिमामयी घड़ी संपूर्ण क्षेत्र के लिए गौरव का विषय है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *