ब्रजेश पोरवाल-एडीटर &चीफ टाइम्स ऑफ आर्यावर्त, 7017774931
इटावा:- विश्व हिन्दू परिषद के दो दिवसीय प्रान्त अभ्यास वर्ग के कार्यक्रम में विश्व हिन्दू परिषद एवं इन्डियन रेडक्रॉस सोसायटी , इटावा के तत्वाधान में पी एन सी उत्सव गार्डन में नेत्र चिकित्स शिविर बालाजी धर्मार्थ आई हॉस्पीटल के वरिष्ठ चिकित्सको के द्वारा किया गया शिविर में डॉ० एस के दुबे एवं डॉ के० के० सक्सेना द्वारा 127 रोगियों का निःशुल्क नेत्र परीक्षण कर निःशुल्क दवा एवं 22 रोगियों को चश्मों का वितरण किया ।
शिविर में मुख्य रूप से विश्व हिन्दू परिषद के अनिल दीक्षित जी क्षेत्र विशेष सम्पर्क प्रमुख एवं श्रीमती कल्पना जी- क्षेत्र संयोजक दुर्गा वाहिनी , जिला अध्यक्ष अमित दीक्षित जी, जिला उपाध्यक्ष “डा० के०के० सक्सेना” चेयरमैन – इन्डियन रेडक्रॉस सोसायटी , जिलामंत्री – भानू प्रताप सिंह तथा इटावा इन्डियन रेडक्रॉस सोसायटी के सचिव डॉ० हरीशंकर पटेल ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सराहनीय योगदान रहा।
इस अवसर पर सत्यम, मोनू दीक्षित, मनोज , विनीता आदि बालाजी धमार्थ आई हॉस्पीटल का स्टाफ मौजूद रहा।
