दो जिलों का प्रभारी बनने पर संतोष सिंह चौहान का स्वागत सम्मान

ब्रजेश पोरवाल-एडीटर &चीफ टाइम्स ऑफ आर्यावर्त 7017774931

इटावा। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रदेश अध्यक्ष बनवारी लाल कंछल द्वारा इटावा जिलाध्यक्ष संतोष सिंह चौहान को मैनपुरी एवं कानपुर देहात का जिला प्रभारी नियुक्त किए जाने पर जिला कार्यालय पर स्वागत एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संयोजन जिला उपाध्यक्ष अभिषेक दीक्षित ने किया।

समारोह में उपस्थित पदाधिकारियों एवं व्यापारियों ने श्री चौहान का फूल-माला पहनाकर एवं अंगवस्त्र भेंट कर भव्य स्वागत किया। वक्ताओं ने कहा कि संगठन द्वारा दी गई नई जिम्मेदारी से व्यापारियों की समस्याओं के समाधान और संगठन को मजबूती मिलेगी।

इस अवसर पर प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष एम पी सिंह तोमर, जिला महामंत्री रमेश यादव, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष शिव कुमार सिंह चौहान, देवेंद्र सिंह चौहान, महिला जिलाध्यक्ष सुनीता कुशवाहा, जिला उपाध्यक्ष शरद बाजपेई, डॉ. सुशील सम्राट, प्रदीप कनौजिया, शैलेन्द्र राजावत, बीना चौहान, लालजी पोरवाल, अनुराग वर्मा, अवधेश दुबे, सोमेश अवस्थी, राघव यादव सहित बड़ी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे।

कार्यक्रम में आशीष तिवारी, अश्वनी दुबे, कपिल पाठक, अंजू वर्मा, शारदा देवी, ज्योति जौहरी, पुंडरीक अग्निहोत्री, सुब्रत चौहान, विजय तिवारी, सुन्दर लाल, गगन पोरवाल, रामदत्त शर्मा तथा शांति स्वरूप राजपूत आदि व्यापारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *