ब्रजेश पोरवाल-एडीटर &चीफ टाइम्स ऑफ आर्यावर्त 7017774931

भरथना। कस्बा स्थित वृद्धाश्रम में बुधवार को मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत महिलाओं को सुरक्षा, आत्मनिर्भरता और उनके अधिकारों के बारे में जागरूक किया गया।
कार्यक्रम में थाना प्रभारी विक्रम सिंह ने कहा कि “महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान हमारी पहली प्राथमिकता है। मिशन शक्ति का उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना और उन्हें हर स्तर पर सशक्त करना है। किसी भी स्थिति में महिलाओं को अपने अधिकारों के लिए आवाज उठाने से पीछे नहीं हटना चाहिए।”

इस अवसर पर थाना उपनिरीक्षक ब्रजनंदन सिंह, हेड कांस्टेबल आशुतोष नवीन, सिपाही शोभाराम, श्याम सिंह, महिला कांस्टेबल भारती यादव, रजनी सिंह, गीता देवी व वृद्धाआश्रम प्रबन्धक रीतू यादव ने भी महिलाओं को मिशन शक्ति की विभिन्न योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। उन्होंने महिलाओं को निडर होकर समाज में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। वृद्धाश्रम में आयोजित इस कार्यक्रम में मौजूद महिलाओं ने प्रश्न भी पूछे, जिनके उत्तर विस्तार से दिए गये।
