माघी पूर्णिमा पर होगा पांच कुंडीय गायत्री महायज्ञ, भरथना में हुई गोष्ठी

ब्रजेश पोरवाल-एडीटर &चीफ टाइम्स ऑफ आर्यावर्त 7017774931

भरथना।माघी पूर्णिमा के पावन अवसर पर आगामी एक फरवरी, रविवार को गायत्री शक्तिपीठ भरथना में पांच कुंडीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन किया जाएगा। इसकी तैयारी को लेकर रविवार (आज) को कस्बा स्थित गायत्री शक्तिपीठ परिसर में  गायत्री मंत्र के साथ एक गोष्ठी आयोजित की गई।

गोष्ठी में अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में होने वाले आयोजन की जानकारी दी गई। बताया गया कि महायज्ञ शांतिकुंज प्रतिनिधि राम नारायण जी की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न होगा।

इस अवसर पर गायत्री शक्तिपीठ के मुख्य प्रबंध ट्रस्टी  वीरेंद्र सिंह यादव ने नगर एवं क्षेत्र के श्रद्धालु भाई-बहनों से अधिक से अधिक संख्या में यज्ञ में सहभागिता करने का भावपूर्ण आह्वान किया। उन्होंने कहा कि यज्ञ से वातावरण शुद्ध होता है तथा व्यक्ति के जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

गोष्ठी में राम लखन ओझा, शिव किशोर शर्मा, ब्रह्मा प्रकाश श्रीवास्तव, डॉ. विनोद यादव, राम नरेश शर्मा, सुभाष श्रीवास्तव, राजीव यादव, डॉ. इंद्र पाल सिंह, राकेश गुप्ता, कमलेश यादव, अंकुर चौहान, मोहित यादव, राम बिहारी सविता सहित गायत्री परिवार के अनेक सदस्य उपस्थित रहे।कार्यक्रम के अंत में सभी ने महायज्ञ को सफल बनाने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *