ब्रजेश पोरवाल-एडीटर & चीफ टाइम्स ऑफ आर्यावर्त 7017774931

गणतंत्र दिवस पर इटावा पुलिस लाइन में होगा सम्मान
भरथना। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक विक्रम सिंह को उनकी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए गृह मंत्रालय, नई दिल्ली द्वारा प्रदत्त उत्कृष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया जाएगा। यह सम्मान उन्हें उनके सेवा अभिलेख, कार्यकुशलता एवं कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने में निभाई गई महत्वपूर्ण भूमिका के आधार पर दिया जा रहा है।
इटावा पुलिस लाइन में गणतंत्र दिवस के अवसर पर आयोजित समारोह में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ब्रजेश श्रीवास्तव द्वारा प्रभारी निरीक्षक विक्रम सिंह को यह पदक प्रदान किया जाएगा।
एसएचओ विक्रम सिंह ने सेवाकाल के दौरान अपराध नियंत्रण, यातायात व्यवस्था सुधार, जनसुनवाई तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए उल्लेखनीय कार्य किए। उनकी कार्यशैली को उच्चाधिकारियों द्वारा भी सराहा गया है।
इस उपलब्धि पर स्थानीय पुलिस विभाग के अधिकारियों एवं जवानों में खुशी का माहौल है। वहीं क्षेत्र के गणमान्यजनों ने इसे भरथना के लिए गौरव का विषय बताया है।
