भारत विकास परिषद विवेकानंद शाखा भरथना द्वारा असहाय मृतकों की अंत्येष्टि हेतु निशुल्क लकड़ी प्रदान के लिए 11000/ रूपये का चैक ॐ श्री पागल बाबा गंगासागर धाम ट्रस्ट को दिया गया

ब्रजेश पोरवाल-एडीटर &चीफ टाइम्स ऑफ आर्यावर्त 7017774931

भरथना।भारत विकास परिषद विवेकानंद शाखा भरथना द्वारा आज दिनांक 14-9-2025 दिन रविवार को ॐ श्री पागल बाबा गंगासागर धाम ट्रस्ट द्वारा संचालित मोक्षधाम पर मुख्य ट्रस्टी श्याम सुंदर चौरसिया को गरीब व असहाय मृतकों की अंत्येष्टि हेतु निशुल्क लकड़ी प्रदान के लिए 11000/ रूपये का चैक परिषद द्वारा प्रदान किया गया। मुख्य ट्रस्टी श्याम सुंदर चौरसिया ने अपने उद्बोधन में कहा कि भारत विकास परिषद के टोकन पर सभी गरीबों को अंत्येष्टि के लिए निशुल्क लकड़ी उपलब्ध कराई जाएगी। इसके लिए ट्रस्ट भी पूरा सहयोग करेगा। इसके लिए सभी उपस्थित सदस्यों ने उनकी भूरि भूरि प्रशंसा की तथा परिषद के दायित्व धारियों ने यह भी आश्वासन दिया कि भविष्य में लकड़ी प्रदान करने हेतु पुनः और रुपए की व्यवस्था की जाएगी। इस मोक्षधाम पर सभी गरीब असहाय के दाह-संस्कार के लिए निशुल्क लकड़ी उपलब्ध कराई जाएगी।

बकेवर भरथना मुख्य रोड पर स्थित यह एशिया का ऐसा एक मात्र श्मशान घाट है जहां नवग्रह 27 नक्षत्र व 12 राशियां स्थापित है तथा 48 शव एक साथ जलाए जा सकतें हैं यहां प्रतिदिन हवन यज्ञ किया जाता है। पितृपक्ष में प्रतिदिन हवन यज्ञ में भारत विकास परिषद विवेकानंद शाखा भरथना के सभी सदस्य गण क्रमवार हवन यज्ञ में आहुतियां देकर सहभागिता कर रहे हैं।

आज अंत्येष्टि के लिए निशुल्क लकड़ी उपलब्ध कराने के लिए प्रांतीय संगठन सचिव डॉ राजेश नारायण दुबे, शाखा अध्यक्ष चन्द्रशेखर सिंह राठौर, सचिव राम प्रकाश पाल, गतिविधि संयोजक सम्पर्क मक्खन सिंह वर्मा, परिषद के सम्मानित सदस्य संजय माधवानी, सीटू गुप्ता, देवेन्द्र शाक्य, कमल भाटिया एडवोकेट, इन्जि विनोद पोरवाल, ललित पाल सहित परिषद के अनेक सदस्यों की उपस्थिति रही तथा इन्होंने हवन यज्ञ में भी सहभागिता सुनिश्चित की मुख्य ट्रस्टी श्याम सुंदर चौरसिया ने सभी परिषद परिवार का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *