ब्रजेश पोरवाल-एडीटर &चीफ टाइम्स ऑफ आर्यावर्त 7017774931

भरथना।धार्मिक स्थलों की यात्रा को सुगम बनाने के लिए सूबेदार-लालगढ़ एक्सप्रेस व जम्मू मेल एक्सप्रेस का भरथना रेलवे स्टेशन पर ठहराव किए जाने की मांग की गई है। श्रीराधे राधे सेवा ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने इस संबंध में रेल मंत्री सहित डीआरएम को ज्ञापन पत्र भेजा है।
बुधवार को ट्रस्ट पदाधिकारियों ने स्टेशन अधीक्षक मनोज कुमार को ज्ञापन सौंपते हुए बताया कि भरथना रेलवे स्टेशन से मथुरा-वृंदावन व जम्मू जैसे प्रमुख धार्मिक स्थलों के लिए किसी भी सीधी ट्रेन का ठहराव नहीं है। इससे कस्बा सहित क्षेत्र के श्रद्धालुओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है।
ट्रस्ट पदाधिकारियों का कहना है कि समिति से जुड़े सैकड़ों श्रद्धालु प्रत्येक दिन/सप्ताह व माह में मथुरा-वृंदावन तथा वैष्णो देवी दर्शन के लिए जम्मू की यात्रा करते हैं। सीधी ट्रेन न होने के कारण उन्हें अतिरिक्त किराया व शारीरिक कष्ट झेलना पड़ता है। मांग की गई कि दोनों प्रमुख ट्रेनों का भरथना स्टेशन पर ठहराव दिया जाए, जिससे श्रद्धालुओं को राहत मिल सके।
ज्ञापन देने वालों में समिति अध्यक्ष प्रवीण कुमार, सचिव प्रवीण चंद्र, देवाशीष चौहान,रीतेश सिंह, शिवांग त्रिपाठी, आदेश कुमार, प्रतीक दुबे, भावेश कुमार, हिमांशु, चंदन शर्मा, मोनू, समीर, जीतू यादव, दीपक मिश्रा, नईम खां, गौरव सिंधी, उम्मेद सिंह, शशांक त्रिपाठी, ऋषभ व सुल्तान सिंह सहित अन्य लोग शामिल रहे।
