ब्रजेश पोरवाल-एडीटर &चीफ टाइम्स ऑफ आर्यावर्त 7017774931
भरथना चोरी की योजना बना रहे दो शातिर बदमाशों को अवैध तमंचा, कारतूस समेत पुलिस ने दबोचा, जबकि अंधेरे का फायदा उठाकर एक बदमाश भाग गया। गिरफ्तार बदमाशों से चोरी किया एलईडी, तांबा, पीतल बर्तनों समेत आदि सामान समेत चोरी में प्रयुक्त औजार भी बरामद किए।
प्रभारी निरीक्षक विक्रम सिंह ने बताया कि मंगलवार की रात के दौरान कस्बा क्षेत्र अंतर्गत गणेश राइस मिल पावर हाउस के पास चोरी की योजना बना रहे कुछ लोगों की सूचना मिलने पर त्वरित कार्रवाई करते हुए राज उर्फ राजू पुत्र शंकर वाल्मीकि व मोनू पुत्र महेश निवासीगण गिहार नगर भरथना को गिरफ्तार किया गया जबकि उनका एक साथी अभिषेक उर्फ कंजू अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गया। जिसकी तलाश की जा रही है।
गिरफ्तार बदमाशों के पास से 315 बोर का एक तमंचा वो दो जिंदा कारतूस, लोहे की रॉड, लोहे की चापड, रेती, छैनी, प्लास आदि औजार बरामद किए है बदमाशों से कड़ाई से पूछताछ करने पर उनकी निशानदेही पर कांशीराम कॉलोनी गिहार नगर से दो बोरी व एक प्लास्टिक की पन्नी बरामद हुई जिसमें चोरी किया स्टील की टोटी, पाइप, पर्दा, एलईडी, सेटअप बॉक्स, तांबा, पीतल का लोटा कांसे की कटोरी बरामद हुआ है।
गिरफ्तार राज उर्फ राजू के खिलाफ पहले भी भरथना थाना में पास्को एक्ट, आर्म्स एक्ट के तहत आधा दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं।
