ब्रजेश पोरवाल-एडीटर &चीफ टाइम्स ऑफ आर्यावर्त 7017774931
भरथना। श्रीमोती मंदिर व मेला समिति (लंगूर की मठिया) की द्विवार्षिक चुनावी बैठक रविवार देर शाम मंदिर परिसर में संपन्न हुई। बैठक में सर्वसम्मति से युवा समाजसेवी राजनरायन यादव उर्फ राजू को समिति का नया अध्यक्ष चुना गया। वहीं मदन सक्सेना को महामंत्री और अमित कुशवाहा को कोषाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई।
बैठक की अध्यक्षता वरिष्ठ संरक्षक राजेन्द्र चौधरी ने की। इस दौरान पूर्व ब्लॉक प्रमुख हरिओम यादव, श्रीकृष्ण सेंगर बलखंडी, श्रीकृष्ण पोरवाल सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे। बैठक में अध्यक्ष पद के लिए राजनरायन यादव, रामप्रकाश पाल, विपिन यादव, सत्य प्रकाश यादव राजा और आनंद प्रकाश पोरवाल के नाम प्रस्तावित हुए। लेकिन चर्चा के दौरान क्रमशः आनंद प्रकाश, सत्य प्रकाश और विपिन यादव ने अपना नाम वापस लेते हुए राजनरायन के समर्थन में सहमति जताई। रामप्रकाश पाल ने भी चुनाव की बजाय आम सहमति को प्राथमिकता दी, जिससे राजनरायन यादव राजू के अध्यक्ष बनने का रास्ता साफ हो गया।
इसके बाद आम सहमति से मदन सक्सेना को महामंत्री और अमित कुशवाहा को कोषाध्यक्ष पद के लिए मनोनीत किया गया। बैठक में नवमनोनीत पदाधिकारियों का माला पहनाकर स्वागत किया गया और उन्हें शुभकामनाएं दी गईं।
बैठक में वरिष्ठ समाजसेवी श्यामसुंदर चौरसिया विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। साथ ही निवर्तमान अध्यक्ष राजेंद्र दीक्षित पप्पू, महामंत्री पंकज पोरवाल, कोषाध्यक्ष राजेश वर्मा, प्रवीन दुबे, रवींद्र यादव, अरविंद दुबे, महेंद्र पाल भूरे, अनिल श्रीवास्तव, पूर्व सभासद रोहित टिंकू यादव, विनोद वर्मा, भगवान दास शर्मा, प्रताप यादव, नीलू पांडेय समेत कई सदस्य उपस्थित रहे।
