भरथना में डॉक्टर्स व सीए दिवस पर चिकित्सकों व चार्टर्ड अकाउंटेंट्स का हुआ सम्मान

ब्रजेश पोरवाल-एडीटर &चीफ टाइम्स ऑफ आर्यावर्त 7017774931

भरथना। डॉक्टर्स डे और सीए डे के अवसर पर लायंस क्लब भरथना, भारत विकास परिषद और लायंस क्लब भरथना राधे राधे के संयुक्त तत्वावधान में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भरथना में एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर चिकित्सकों को प्रतीक चिन्ह भेंट कर माल्यार्पण के साथ सम्मानित किया गया।

समारोह में स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ. सैफ, डॉ. जीतेंद्र बाजपेयी, डॉ. ललित राजपूत, डॉ. रमाकांत रावत, डॉ. रजनी रावत (इटावा) और डॉ. दीपक दुबे को सम्मानित किया गया। साथ ही समाज को आर्थिक दिशा देने वाले चार्टर्ड अकाउंटेंट्स – सीए शरद अग्रवाल व सीए गोपाल जी अग्रवाल (इटावा) को भी सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि डॉक्टर और सीए समाज की रीढ़ होते हैं। डॉक्टर जहां जीवनरक्षक बनकर हमारे स्वास्थ्य की रक्षा करते हैं, वहीं सीए अर्थव्यवस्था की नींव को मजबूत करते हैं। इन दोनों पेशों से जुड़े लोगों का सम्मान केवल एक दिन नहीं, हर दिन होना चाहिए।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से अतुल भार्गव, सुरेश शारदा, निशांत पोरवाल, गोविंद शारदा, सुबोध दीक्षित, कुलदीप त्रिपाठी, आशीष चौधरी, सुधा पाण्डेय, जमुनादास लखवानी, सुशांत उपाध्याय, श्यामजी पोरवाल नेक्से, नवीन संदीप अग्रवाल, संयम शुक्ला सहित कई गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही।

कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में सेवा, समर्पण और सम्मान की भावना को बढ़ावा देना रहा, जिसमें सभी का योगदान सराहनीय रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *