नोएडा में निकाली गई महाराजा अग्रसेन जी की भव्य शोभायात्रा

ब्रजेश पोरवाल-एडीटर &चीफ टाइम्स ऑफ आर्यावर्त 7017774931

नोएडा:अखिल भारतीय अग्रवाल वैश्य मित्र मंडल द्वारा महाराजा अग्रसेन जयंती के अवसर पर वैश्य समाज के महापुरुषों महाराजा अग्रसेन जी के साथ दानवीर भामाशाह जी, महाराजा टोडरमल जी, महर्षि च्यवन ऋषि जी माता लक्ष्मी एवं राधा कृष्ण जी के साथ विशाल शोभा यात्रा निकाली गई

शोभा यात्रा श्री सनातन धर्म मंदिर सेक्टर 19 नोएडा से सुबह 10.30 बजे भगवान गणेश की पूजा अर्चना करने के बाद उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री कैप्टन विकास गुप्ता, जिला अध्यक्ष भाजपा महेश चौहान, सांसद प्रतिनिधि संजय वाली एवं समाज वादी पार्टी के जिला अध्यक्ष डॉ आश्रय गुप्ता ने नारियल फोड़ कर शोभा यात्रा को रवाना किया यात्रा मंदिर से चलकर डी एम चौक, टेलीफोन एक्सचेंज, हरौला चौराहा, बांस मंडी, स्वानी फर्नीचर चौराह , मेट्रो हॉस्पिटल, 12 – 22 चौराहा, सुमित्रा हॉस्पिटल, सेक्टर 55- 56 तिराहा, 56 सेक्टर के कम्यूनिटी सेंटर होते हुए लक्ष्मी नारायण मंदिर सेक्टर 56 पर सम्पन्न हुई इस भव्य एवं विशाल शोभा यात्रा में छह रथ पर सवार सात स्वरूप विराजमान रहे इस भव्य शोभा यात्रा का मार्ग में दस जगह स्वागत किया गया स्वागत करने वालों में नवीन पोरवाल- डॉक्टर शैलेन्द्र पोरवाल, श्रीमती कनक लता पोरवाल- अनिल गोयल, अनिल गर्ग- महेश जिंदल , डी पी गोयल, मुकेश गर्ग, सुशील सिंघल, प्रदीप अग्रवाल, सतपाल वंशल, डॉ वी के गुप्ता, मनोज गुप्ता एडवोकेट एवं मोहन लाल गुप्ता ने स्वरूपों को तिलक लगा कर, पुष्प माला पहनाकर एवं आरती करके व शोभा यात्रा में शामिल सभी लोगों को जल पान कराकर स्वागत किया इस शोभा यात्रा में लग भग 400 लोगों के साथ साथ, 150 बाइक वाले, 50 कार बालों के साथ,06 बैंड , दो ढोल वाले, चार घुड़सवार भी शामिल रहे इस अवसर पर महासचिव राजकुमार अग्रवाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष रोहतास गोयल, लवकेश गोयल,मनोज गुप्ता, बृजमोहन अग्रवाल, विनय अग्रवाल, जितेन्द्र अग्रवाल,संजय गोयल, अनुज गुप्ता,राम निवास वंशल, सुनील गुप्ता (6), सत्य नारायण गोयल, तरुण राज, तरुण गुप्ता एडवोकेट, ए एस गुप्ता, पुष्कल गुप्ता, कैलाश शाह, कृष्णा शाह, हीरा लाल गुप्ता,सुरेश गुप्ता, रवि पोरवाल, सुनील पोरवाल, अमित पोरवाल, अतुल गुप्ता CA, संजय जैन, अमित अग्रवाल, नरेश वंशल, मयंक पोरवाल,शिव शंकर गुप्ता, अजय गुप्ता, मनोज गोयल साइकिल वाले, दिलीप वैश्य, मुकेश गुप्ता, अमित पोरवाल, सतपाल वंशल, सुरेन्द्र गर्ग, हीरा लाल गुप्ता (11) , उदय सिंह, शशांक गुप्ता आदि बहुत सी माताओं बहिनों ने शोभा यात्रा में शामिल होकर शोभा यात्रा को भव्यता प्रदान की शोभा यात्रा के समापन पर अध्यक्ष राधा कृष्ण गर्ग ने शोभा यात्रा में शामिल सभी लोगों का एवं यात्रा सुव्यवस्थित रूप से चलाने के लिए पुलिस प्रशासन का,संतुष्टि सेवा फाउंडेशन का एवं कृष्णा शाह के नेतृत्व में आए शाह समाज के लोगों का एवं पत्रकार बंधुओं का धन्यवाद किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *