ब्रजेश पोरवाल-एडीटर &चीफ टाइम्स ऑफ आर्यावर्त 7017774931

प्रेसिडेंट विवेक यादव, चेयरमैन हरिशंकर चतुर्वेदी, सेक्रेटरी गौरव पाठक बनाये गए
इटावा:उत्तर प्रदेशीय वेटरन क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ आई.एम. रोहतगी एवं प्रदेश सेक्रेटरी गिरीश कपूर के दिशा निर्देशन में आज होटल देवकृष्णा सरायदयानत इटावा में आहूत की गई। जिसमें वेटरन क्रिकेट एसोसिएशन इटावा कार्यकारणी का गठन किया गया। जिसमे विवेक यादव को अध्यक्ष एवं गौरव पाठक सेक्रेटरी मनोनीत किये गए। चेयरमैन पद पर हरीशंकर चतुर्वेदी, कोषाध्यक्ष आनंद यादव को बनाया गया। संरक्षक मण्डल में अनिल चौधरी संजय द्विवेदी राजकिशोर सिंह को मनोनीत किया गया। वाइस चेयरमैन धर्मेंद्र मिश्रा वाइस प्रेसिडेंट ब्रजेन्द्र सिंह व अहसान अहमद एवं ज्वाइंट सेक्रेटरी माधवेंद्र शर्मा एवं अजयपाल नियुक्त किये गए।राजेश जादौन को मीडिया प्रभारी बनाया गया। विपिन चौहान ब्रजेश तिवारी वेद प्रकाश अमित यादव नृपेंद्र चतुर्वेदी को सदस्य नियुक्त किया गया। इसमें खेलने वाले अधिकतम चार खिलाड़ी 35 वर्ष से कम के नही होंगें और सभी खिलाड़ी 40 वर्ष से अधिक के होने चाहिये। प्रदेश में 33 जनपदों में इसका गठन हो चुका है अन्य जनपदों में एसोशिएशन का गठन गतिमान है।
