तुरुकपुर पीपरीपुर में गणतंत्र दिवस पर निकली तिरंगा यात्रा, बच्चों ने प्रस्तुत किए सांस्कृतिक कार्यक्रम

ब्रजेश पोरवाल-एडीटर &चीफ टाइम्स ऑफ आर्यावर्त 7017774931

भरथना क्षेत्र के ग्राम तुरुकपुर पीपरीपुर में 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर गांव के युवाओं व समाजसेवियों द्वारा भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा का शुभारंभ प्राथमिक विद्यालय परिसर से भाजपा मंडल अध्यक्ष विमल गुप्ता एवं मंडल महामंत्री सोनू तिवारी ने फीता काटकर किया।

इस दौरान युवक मंगल दल अध्यक्ष आशीष दुबे ने विद्यालय के बच्चों को गणतंत्र दिवस के महत्व के बारे में जानकारी दी और देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत रहने का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं, जिनकी उपस्थित लोगों ने सराहना की। साथ ही प्रतिभाग करने वाले बच्चों को पुरस्कार वितरित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।

कार्यक्रम में प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य श्रुतिकांत त्रिपाठी, सहायक अध्यापिका दिव्या पोरवाल, ग्राम प्रधान राजवीर कुमार, वीएलओ रानी देवी, आनंद ठाकुर, पवन, शिववीर, कुलदीप भदौरिया, गौरव ठाकुर, रमन सहित विद्यालय स्टाफ और बड़ी संख्या में ग्रामवासी मौजूद रहे। पूरे कार्यक्रम के दौरान देशभक्ति का उत्साह और उल्लास देखने को मिला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *