उत्कृष्ट सेवा पदक से सम्मानित हुए भरथना कोतवाल विक्रम सिंह, क्षेत्र में खुशी की लहर

ब्रजेश पोरवाल-एडीटर &चीफ टाइम्स ऑफ आर्यावर्त 7017774931

भरथना। गणतंत्र दिवस के अवसर पर इटावा पुलिस लाइन में आयोजित भव्य समारोह में भरथना कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विक्रम सिंह को उत्कृष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने, अपराध नियंत्रण में प्रभावी भूमिका निभाने और आमजन के प्रति संवेदनशील कार्यशैली के लिए प्रदान किया गया।

जिलाधिकारी सुभ्रान्त कुमार शुक्ला ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव की गरिमामयी उपस्थिति में विक्रम सिंह को यह सम्मान प्रदान किया। समारोह में पुलिस विभाग के अधिकारी, कर्मचारी एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

कोतवाल विक्रम सिंह के सम्मानित होने की खबर जैसे ही भरथना क्षेत्र में पहुंची, लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई। क्षेत्रवासियों और व्यापारियों ने इसे भरथना के लिए गर्व का क्षण बताया। लोगों का कहना है कि उनके कार्यकाल में कानून व्यवस्था में सुधार के साथ-साथ आमजन को पुलिस से त्वरित सहायता मिल रही है।

सम्मान प्राप्त करने के बाद कोतवाल विक्रम सिंह ने कहा कि यह पुरस्कार केवल उनका नहीं, बल्कि पूरी पुलिस टीम के सहयोग और जनता के विश्वास का परिणाम है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि वे आगे भी पूरी निष्ठा, ईमानदारी और संवेदनशीलता के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते रहेंगे।

फोटो – पुलिस लाइन में सम्मानित होते भरथना कोतवाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *