ट्रांसफार्मर में आग से हड़कंप

ब्रजेश पोरवाल-एडीटर &चीफ टाइम्स ऑफ आर्यावर्त 7017774931

भरथना। कस्बा क्षेत्र के मोहल्ला ब्रह्मनगर में सोमवार की देर रात उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक मंदबुद्धि व्यक्ति ने बिजली ट्रांसफार्मर से जुड़ी विद्युत केबलों में आग लगा दी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और ऊंची-ऊंची लपटें उठने लगीं।

आग की लपटें देख स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया और तुरंत दमकल विभाग को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची दमकल टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस दौरान करीब एक घंटे तक क्षेत्र की बिजली आपूर्ति भी बाधित रही। गनीमत रही कि समय रहते आग बुझा ली गई, जिससे बड़ा हादसा टल गया। स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *