ब्रजेश पोरवाल-एडीटर &चीफ टाइम्स ऑफ आर्यावर्त 7017774931

भरथना। रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक की लूप लाइन पर सोमवार रात एक एफआरएम मशीन, कोच और पावर इंजन को रोकना पड़ा। बताया गया कि 30 किमी प्रति घंटे की स्पीड प्रतिबंध के चलते ट्रेन को डाउन लूप लाइन में खड़ा कर दिया गया।
जानकारी के अनुसार रात करीब साढ़े नौ बजे मशीन को रोका गया था। तकनीकी कारणों और स्पीड लिमिट के चलते इसे आगे बढ़ाने की अनुमति नहीं मिल सकी, जिससे यह पूरी रात वहीं खड़ी रही। सुबह मार्जिन (क्लियरेंस) मिलने के बाद करीब दस बजे इसे गंतव्य की ओर रवाना किया गया। हालांकि इस दौरान यात्री सेवाओं पर कोई खास असर नहीं पड़ा।
फोटो – लूप लाइन पर खड़ी एफआरएम मशीन, कोच और पावर इंजन
