ब्रजेश पोरवाल-एडीटर &चीफ टाइम्स ऑफ आर्यावर्त 7017774931

भरथना। कस्बा क्षेत्र में रविवार सुबह एक स्कूटी सवार दो युवतियां ने कुल्फी विक्रेता को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से कुल्फी ठेले का सामान सड़क पर बिखर गया। मौके से गुजर रहे राहगीरों ने कुल्फी विक्रेता का सामान उठवाया। जिसके बाद कुल्फी विक्रेता घर चल गया।
जानकारी के अनुसार रविवार की सुबह करीब 11 बजे मोहल्ला महावीर नगर निवासी कन्हैया गुप्ता रविवार सुबह ठेले पर कुल्फी लेकर पाली गांव की ओर बेचने जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में एक स्कूटी सवार दो युवतियां ने उनके ठेले में टक्कर मार दी, जिससे ठेले पर रखी कुल्फियां सहित सारा सामान सड़क पर बिखर गया। साथ ही कुल्फी विक्रेता भी मामूली चोटिल हो गया।
आसपास मौजूद लोगों के मुताबिक स्कूटी पर दो युवतियां सवार थीं। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। घटना के बाद दोनों युवतियां मौके से चली गई। वहीं राहगीरों की मदद से कुल्फी विक्रेता के सामान उठवाकर ठेले पर रखवाया गया। जिसके बाद कुल्फी विक्रेता भी घर चल गया।
फोटो – सड़क पर बिखरी कुल्फियां तथा नुकसान दिखाता कुल्फी विक्रेता
