सेवा भारती ,इटावा, के तत्वावधान में श्री राम कथा का शुभारंभ नुमाइश पंडाल इटावा में हुआ

ब्रजेश पोरवाल-एडीटर &चीफ टाइम्स ऑफ आर्यावर्त 7017774931

इटावा।सेवा भारती के तत्वावधान में आयोजित होने वाली नौ दिवसीय ‘श्री राम कथा’ का नुमाइश पंडाल इटावा में आज से शुभारंभ हो गया है कथा अपराह्न 2 बजे से शाम 5 बजे तक चली। प्रसिद्ध कथा वाचक शान्तनु जी महाराज के मुखार बिंदु से श्री राम कथा सुन कर श्रोता मंत्रमुग्ध हो गए,इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ इटावा के विभाग प्रचारक यशवीर जी,जिला कार्यवाह बिहारी जी,जिला प्रचारक शिवम् जी समेत अनेक संघ परिवार के स्वयंसेवक व्यवस्था में रहे। श्री राम कथा के शुभ अवसर पर सदर विधायका सरिता भदौरिया,भाजपा जिलाध्यक्ष अन्नू गुप्ता, डॉ रमाकांत शर्मा संयोजक, वरिष्ठ भाजपा नेता विमल भदौरिया सह संयोजक, समीर दोहरे सह संयोजक, विनीत गुप्ता सह संयोजक, अम्बरीश प्रताप संयोजक समेत सैकड़ों कार्यकर्ताओं व श्रद्धालुओं ने कथा का श्रवण किया।

जिला प्रचार प्रमुख वैभव सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि सेवा भारती द्वारा आयोजित इस भव्य कथा में सैकड़ों धर्मप्रेमी, समाज के हर वर्ग के लोग आकर कथा का रसपान कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *