जिला अध्यक्ष संतोष चौहान ने व्यापारी सुरक्षा प्रकोष्ठ की बैठक में व्यापारियों की समस्याओं को रखा

ब्रजेश पोरवाल-एडीटर &चीफ टाइम्स ऑफ आर्यावर्त 7017774931

इटावा।उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल इटावा के जिला अध्यक्ष संतोष चौहान ने शासन के निर्देश पर होने वाली व्यापारी सुरक्षा प्रकोष्ठ की बैठक में पुलिस लाइन सभागार इटावा में व्यापारियों की समस्याओं को विस्तार से रखा ।

जिला अध्यक्ष संतोष चौहान ने कहा कि इटावा बस अड्डा से जाम की स्थिति बनी रहती है इस पर कार्रवाई हो तिकोनिया से लेकर नगर पालिका चौराहे तक सड़क पर वाहनों के खड़े होने से जाम लग रहा है साथ ही व्यापार प्रभावित होता है इस पर कार्रवाई हो नवीन गल्ला मंडी फल मंडी सब्जी मंडी में भीषण गंदगी होने से स्थिति खराब हो रही है इस पर कार्रवाई हो।

बैठक में जिला अध्यक्ष संतोष जिला वरिष्ठ महामंत्री हरि गोपाल शुक्ला महिला जिला अध्यक्ष सुनीता कुशवाहा जिला उपाध्यक्ष वीना चौहान महिला जिला उपाध्यक्ष लक्ष्मी कुशवाहा जसवंत नगर अध्यक्ष सुभाष गुप्ता जसवंत नगर महामंत्री विनोद जैन सोनू यादव रेडीमेड संगठन के अध्यक्ष विनोद जैन जिला मंत्री मु°आरिफ महिला संगठन मंत्री अंजू वर्मा आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे बैठक की अध्यक्षता वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश श्रीवास्तव ने की बैठक में एसपी सिटी अभय नाथ त्रिपाठी सीओ यातायात राम गोपाल शर्मा सिटी मजिस्ट्रेट राजेंद्र कुमार जिला यातायात प्रभारी सूबेदार सिंह सहित अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित थे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *