ब्रजेश पोरवाल-एडीटर &चीफ टाइम्स ऑफ आर्यावर्त 7017774931

नोएडा: दिनांक 27.12.2025 दिन शनिवार को सनातन धर्म के विस्तार एवं बच्चों में हिन्दू धर्म के प्रति जगरूपता पैदा करने के लिए एवं चरित्र निर्माण हेतु उनको संस्कृति की शिक्षा देना, गीता एवं रामायण को सिखाना दुर्गा सप्तशती पाठ, सुंदर कांड पाठ, शिव महापुराण आदि कथाओं के माध्यम से सनातन धर्म से जोड़ना और यह भाव पैदा करना कि यदि सनातन बचेगा तो हिन्दू बचेगा के विचार से बच्चों एवं उनके परिवार को इस विचार धारा से जोड़ने के लिए संस्था पिछले दस वर्षों से कार्य कर रही है।

इसको और गति देने के लिए कार्यकारिणी के पदाधिकारियों की बैठक सी- 517, सेक्टर- 19, नोएडा में हुई जिसमें सर्व सम्मति से निर्णय लिया गया कि 22 जनवरी 2026 को अयोध्या में श्री राम जी की प्राण प्रतिष्ठा के दो वर्ष पूर्ण होने पर नोएडा में कार्यक्रम किया जाए, 15 फरवरी 2026 को महा शिवरात्री का पर्व मनाया जाए एवं प्रति वर्ष की भांति 22 मार्च 2026 को मां दुर्गा सप्तशती का पाठ किया जाए साथ ही यह भी निर्णय लिया गया कि संस्था के कार्यक्रमों में पिछले काफी समय से भाग न लेने एवं संस्था के प्रति रुचि न रखने के कारण श्रीमती रागिनी पोरवाल को उपाध्यक्ष के पद से पद मुक्त किया जाता है और संस्था के कार्यों को सुचारू रूप से गति देने के लिए कुछ नई महिला पदाधिकारियों को जोड़ कर जिम्मेदारी देते हुए संस्था के कार्यक्रमों को आगे और विस्तार दिया जाए जिसमें क्षेत्रवार जिनको जिम्मेदारी दी गई उनमें- अशोक नगर की श्रीमति कुसुम चौधरी, सेक्टर – 20 नोएडा श्रीमति मोहिनी पोरवाल, सेक्टर – 22 नोएडा श्रीमति आशा गुप्ता एवं श्रीमती रूबी गुप्ता को जिम्मेदारी दी गई इस अवसर पर श्री राधा कृष्ण गर्ग, सुधीर चंद्र पोरवाल, कनक लता पोरवाल, ज्योति पोरवाल , नारायण हरि पोरवाल,मयंक पोरवाल, रोहतास गोयल, मनोज गुप्ता एडवोकेट,मनोज गुप्ता, ईश्वर चन्द्र पोरवाल पप्पू,मनोज गोयल, सुरेंद्र गर्ग, धरमवीर बंसल, राहुल भाटिया,रवि पोरवाल, नवीन पोरवाल,डॉक्टर शैलेंद्र पोरवाल, डॉ जे एस बेदी, चित्रांश पोरवाल, कुसुम चौधरी, इंदु यादव, सोना चौधरी, वर्षा पोरवाल आदि उपस्थित रहे।
