ब्रजेश पोरवाल-एडीटर &चीफ टाइम्स ऑफ आर्यावर्त 7017774931

इटावा।उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष एमपी सिंह तोमर का बसरेहर में जिला कोषाध्यक्ष लालजी पोरवाल के प्रतिष्ठान पर फूल मालाओं एवं अंग वस्त्र पहनाकर प्रतीक चिन्ह देकर स्वागत किया गया ।
प्रदेश वरिष्ठ उपाध्याय एमपी सिंह तोमर ने आए हुए समस्त व्यापारियों को धन्यवाद दिया और विशेष सम्मान के लिए लालजी पोरवाल का आभार व्यक्त किया, उन्होंने कहा मैं सदैव ही व्यापारियों के हित में खड़ा हूं जब भी हमारी जरूरत पड़ेगी मैं व्यापारियों के साथ हमेशा खड़ा रहूंगा।
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिला अध्यक्ष संतोष सिंह चौहान ने, भी बसरेहर के व्यापारियों की सराहना की और सम्मान के लिए सभी का आभार जताया

स्वागत कार्यक्रम में प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष एमपी सिंह तोमर, जिला अध्यक्ष संतोष चौहान, जिला वरिष्ठ महामंत्री हरि गोपाल शुक्ला, जिला महामंत्री रमेश यादव, महिला जिला अध्यक्ष सुनीता कुशवाहा, जिला उपाध्यक्ष वीना चौहान, जिला मंत्री अनिल यादव, महिला पदाधिकारी मिथलेश कुशवाह, शारदा देवी सहित बसरेहर से जिला महामंत्री रविकांत मिश्रा, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष अशोक पोरवाल, लतीफ खान मंसूरी, जिला उपाध्यक्ष सदन गोपाल पोरवाल, राजीव मिश्रा, मंत्री महेश नायक बसरेहर, नगर अध्यक्ष नवीन यादव, युवा नगर अध्यक्ष रजत पोरवाल, युवा नगर कोषाध्यक्ष अमित पोरवाल आदि सम्मानित पदाधिकारी उपस्थित थे कार्यक्रम में आए हुए सभी सम्मानित पदाधिकारियों का जिला कोषाध्यक्ष लालजी पोरवाल ने फूलमालाओ एवं अंग वस्त्र पहनाकर प्रतीक चिन्ह देकर स्वागत किया । स्वागत कार्यक्रम में सीएचसी के डॉक्टर विकास सचान भी उपस्थित थे।
