लायंस क्लब भरथना राधे-राधे की नई कार्यकारिणी गठित

ब्रजेश पोरवाल-एडीटर &चीफ टाइम्स ऑफ आर्यावर्त 7017774931

भरथना।लायंस क्लब भरथना राधे-राधे की वर्ष 2026-27 की नई कार्यकारिणी का गठन मंगलवार की देर शाम को मोहल्ला पुराना भरथना में स्थित एक गेस्ट हाउस में आयोजित बैठक में किया गया। बैठक में सर्वसम्मति से लायन कुलदीप त्रिपाठी को अध्यक्ष, लायन संजय पोरवाल को सचिव एवं लायन अतुल कौशल को कोषाध्यक्ष चुना गया।

बैठक के दौरान शासन द्वारा सभासद पद पर मनोनीत लायन श्याम पोरवाल “नेकसे” का स्वागत कर उन्हें शुभकामनाएं दी गईं।

बैठक के दौरान लायन सुरेश शारदा, लायन निशांत पोरवाल एडवोकेट, लायन गोविंद शारदा, लायन प्रदीप चंद्र पाण्डेय, लायन सी. के. शुक्ला, लायन सुबोध दीक्षित एडवोकेट, लायन भानु प्रताप वर्मा, लायन अनिल पोरवाल, लायन सुशांत उपाध्याय आदि पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *