ब्रजेश पोरवाल-एडीटर चीफ टाइम्स ऑफ आर्यावर्त 7017774931
भरथना। तहसील परिसर स्थित रजिस्ट्री ऑफिस में गुरुवार अपरान्ह उस समय हड़कंप मच गया जब बैनामा लेखक का बैनामों और दस्तावेजों से भरा बैग रहस्यमय तरीके से गायब हो गया।
बैनामा लेखक देवेश कुमार शर्मा ने बताया कि दोपहर लगभग 3 बजे वह फीस जमा करने के लिए अपने बस्ते से उठकर ऑफिस गए थे। जब करीब आधे घंटे बाद लौटे तो देखा कि उनका बैग वहां नहीं था। बैग में कई महत्वपूर्ण बैनामे और अन्य जरूरी कागजात मौजूद थे।देवेश शर्मा ने इस घटना की लिखित तहरीर थाना भरथना में देकर बैग की तलाश की गुहार लगाई है।
पीड़ित का कहना है कि यह वारदात 3 से 3:30 बजे के बीच हुई है और आशंका है कि कोई व्यक्ति मौके का फायदा उठाकर बैग लेकर फरार हो गया। इस घटना से ऑफिस में मौजूद बैनामा लेखकों में भी चिंता का माहौल है। पीड़ित ने पुलिस प्रशासन से बैग जल्द बरामद करने और दोषी की गिरफ्तारी की मांग की है।
