ब्रजेश पोरवाल-एडीटर &चीफ टाइम्स ऑफऑफ आर्यावर्त 7017774931

भरथना। महावीर नगर स्थित श्री गुरु नानक कन्या पब्लिक स्कूल में शनिवार को मातृशक्ति वंदन अभियान के तहत विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यालय में बच्चों की 80 प्रतिशत से अधिक उपस्थिति और उनके बेहतर प्रदर्शन को देखते हुए अभिभावकों, विशेषकर मातृशक्ति को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में सम्मान पाकर माताएं भावुक हो उठीं और अपने मनोभाव व्यक्त करते हुए विद्यालय के प्रयासों की सराहना की। वक्ताओं ने कहा कि माताएं धरती के समान होती हैं, जो निस्वार्थ भाव से बच्चों को सही दिशा दिखाती हैं और उनके उज्ज्वल भविष्य की नींव रखती हैं।
कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय की प्रबंधिका हरविंदर कौर ने की, जबकि मुख्य वक्ता के रूप में प्रधानाध्यापिका सरोज चौधरी ने मातृशक्ति के महत्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का संचालन डॉ. अनीता सिंह ने किया।
इस अवसर पर विद्यालय का समस्त स्टाफ मौजूद रहा और करीब एक सैकड़ा से अधिक माताओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य मातृशक्ति के योगदान को सराहना और बच्चों की शिक्षा में उनकी भूमिका को और मजबूत करना रहा।
