ब्रजेश पोरवाल-एडीटर &चीफ टाइम्स ऑफ आर्यावर्त 7017774931

भरथना।भगवान परशुराम जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में इटावा में आयोजित होने वाली भव्य शोभायात्रा को लेकर ब्राह्मण समाज में उत्साह का माहौल है। ब्राह्मण समाज महासभा भरथना इकाई के अध्यक्ष अभिषेक दीक्षित ने बताया कि इस अवसर पर भरथना क्षेत्र से सैकड़ों ब्राह्मण जन शोभायात्रा में शामिल होने के लिए कूच करेंगे। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि कस्बा सहित ग्रामीण क्षेत्रों से श्रद्धालुओं को इटावा ले जाने के लिए पांच बसों सहित अन्य वाहनों की व्यवस्था की गई है, ताकि अधिक से अधिक लोग इस धार्मिक आयोजन में भाग ले सकें। समाज के पदाधिकारी तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटे हुए हैं।
अभिषेक दीक्षित ने समाज के लोगों से बढ़-चढ़कर भागीदारी करने की अपील करते हुए कहा कि यह आयोजन धार्मिक आस्था के साथ-साथ सामाजिक एकता को भी मजबूत करेगा।
फोटो
जानकारी देते अभिषेक दीक्षित
